Latest News / ताज़ातरीन खबरें

परिवार के लोग गए थे मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने चोरों ने बनाया उनके घर को निशाना।

देवरिया।शुक्रवार की रात बिजलापार गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया घर से नगदी सहित जेवरात उठा ले गए गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है 
राकेश यादव ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात  वह अपने ससुराल मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। इस समय बारिश एवं ओलावृष्टि का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मेरे घर में रखा नगदी सहित जेवरात उठा उठा ले गए उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा घर की बरामदे में एवं भैया भाभी अपने कमरे में सो रहे थे चोरों ने पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर सीढि़यों के रास्ते उतर गए और सबसे पहले घर में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगा दिया उसके बाद मेरे कमरे का ताला तोड़ घर में रखा जेवरात एवं सामान उठा ले गए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
उपनिरीक्षक करूणेश राय ने कहा कि तहरीर मिली कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh