Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ओम महाकालेश्वर एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता अव्यवस्थाओं से लोग परेशान

देवरिया। मईल क्षेत्र के चकरा गोसाई स्थित ओम महाकालेश्वर एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार को उपभोक्ताओं ने भारी अव्यवस्था और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी पर सुबह से बिजली की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते केवाईसी और गैस वितरण से जुड़ा पंचिंग सिस्टम प्रभावित रहा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोगों का काम नहीं हो सका।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर न तो जनरेटर की व्यवस्था है, न इनवर्टर और न ही सोलर बैकअप की सुविधा उपलब्ध है। बिजली आने पर कुछ चुनिंदा लोगों का काम कर दिया जाता है, जबकि दर्जनों लोग इंतजार करते रह जाते हैं। मौके पर लगभग 50 से अधिक लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक और उनके समर्थकों द्वारा शिकायत करने वाले लोगों को डांटकर भगा दिया जाता है तथा मारपीट की धमकी तक दी जाती है। लोगों का कहना है कि उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें डराने का प्रयास किया जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार एजेंसी के संचालक भगवान गिरी क्षेत्र के प्रधान भी हैं, कई लोगों का गैस बुक होने के बाद भी उसे कैंसिल कर दिया जा रहा है कैल्शियम करने के बाद गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं। जिसके कारण आम उपभोक्ता खुलकर विरोध करने से डरते हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर गैस एजेंसी की व्यवस्थाओं में सुधार कराने तथा उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh