#आजमगढ़ : दुष्कर्म के आरोपी को जहानागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शोषण
आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 23 मार्च 2026 को पीड़िता द्वारा थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र प्रधान निवासी ग्राम नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने उसके घर आने-जाने के दौरान कमरे में घुसकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने तथा घटना की जानकारी परिजनों एवं पुलिस को देने की बात कहने पर आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में आरोपी और उसके भाइयों ने शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 64/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 10 मई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सविन्द्र राय मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पंकज कुमार को उसके घर से सुबह करीब 05:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

























































Leave a comment