#आजमगढ़ : सठियांव में नवनिर्मित जनसुनवाई केन्द्र और पुलिस बूथ का SSP डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन
आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना मुबारकपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी सठियांव पर नवनिर्मित जनसुनवाई केन्द्र तथा सठियांव चौराहे पर स्थापित पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केन्द्र के संचालन से क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
वहीं सठियांव चौराहे पर स्थापित पुलिस बूथ से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित उपलब्धता और अधिक सुदृढ़ होगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

























































Leave a comment