एडिशनल SP और SDM ने किया निरीक्षण, काली मंदिर शिफ्ट करने की भी उठी मांग
देवरिया।बरहज दिनांक 9 मई दिन शनिवार को कपरवार रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के चलते बरहज थाना क्षेत्र की कपरवार तिराहा पुलिस चौकी अब नई जगह शिफ्ट होगी। शनिवार को प्रशासनिक अमले ने नई जगह का निरीक्षण किया।
एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह और एसडीएम हरिशंकर लाल की टीम शनिवार सुबह कपरवार तिराहा पहुंची। PWD और पुलिस विभाग के अफसरों के साथ मौजूदा पुलिस चौकी और रामजानकी मार्ग का निरीक्षण किया।
राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कपरवार के पास जमीन फाइनल की गई है।
रामजानकी मार्ग के फोरलेन निर्माण में मौजूदा चौकी सड़क की जद में आ रही है।
कब बनेगी अफसरों ने PWD को जल्द नक्शा-एस्टीमेट बनाकर निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने तिराहे पर स्थित पुराने काली मंदिर को भी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने की मांग रखी। एसडीएम ने कहा कि मंदिर कमेटी और ग्रामीणों से बात करके सहमति से निर्णय लिया जाएगा।
एडिशनल SP ने कहा
"रामजानकी मार्ग बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। पुलिस चौकी नई जगह बनने से तिराहे पर ट्रैफिक भी सुधरेगा और पुलिसिंग भी बेहतर होगी। ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।"
नई पुलिस चौकी बनने से कपरवार, पैना, सोहनपुर समेत 20+ गांवों के लोगों को फायदा होगा। होम्योपैथिक अस्पताल के पास होने से मुख्य बाजार में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी।

























































Leave a comment