Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शांडिल्य मिशन स्कूल में महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती। छात्र और छात्रायें हुए शामिल,

देवरिया।नगर पंचायत में स्थित शांडिल्य मिशन स्कूल भलुअनी,शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाया। विद्यालय के प्रबन्धक पवन सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और उनके कदमों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया । और अपने सम्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, त्याग,बलिदान,स्वतन्त्रता का वह नाम है,जिनका नाम लेने से एक अलग ही शरीर में अनुभूति प्राप्त होती है। प्रताप के जयंती पर हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि हम सभी उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र हित में कार्य करें।
विद्यालय के अनेकों बच्चों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी के सम्बोधन में  बस एक ही विचार दिखा कि महाराणा प्रताप जैसे ही बनकर देश की सेवा करना है।
इस अवसर पर मेजर कुलदीप सिंह,सुभाष सिंह,मेनिका सिंह,सोनी विश्वकर्मा,प्रियंका गुप्ता,संचिता प्रजापति, निधि तिवारी,मोनिका पटेल, नंदनी सिंह,ब्रिजनन्दन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।संचालन माधुरी शुक्ला ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh