Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गयी

 देवरिया। भलुअनी स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 8 गोविन्द बल्लभ पंत नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय चकरा भार्गव में महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। सभी लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। उनकी वीरता को याद करते हुए प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह जी ने हल्दीघाटी के युद्ध पर बच्चों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहाँ कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है। उनके द्वारा किये गये कार्यो और दिये गयें संदेशो से हम सभी को सीख लेनी चाहिए।  विद्यालय के सहायक अध्यापक अभिषेक पांडे जी ने महाराणा प्रताप के भाले की विषेशता बताते हुए बच्चों को बताया कि बहलोल खां को  महाराणा प्रताप ने एक ही वार में दो टुकड़ो में कर दिया था, यह ताकत उनके भाले में थी। सहायक अध्यापक दुर्गेश कांदू ने महाराणा प्रताप और दानवीर भामाशाह के बीच मित्रता का  जिक्र करते हुए बच्चों के समक्ष उनकी कहानी को बताते हुए कहाँ कि विकट परिस्थिति में महाराणा प्रताप के सहयोग भामाशाह ने की थी। महाराणा प्रताप के साथ उनकी गाथा को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाले दानवीर भामाशाह को भी याद किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh