सलाहुद्दीनपुर गांव में लटकती विद्युत केबल किसी अनहोनी का कर रही इंतजार
दीदारगंज -आजमगढ़ । दीदारगंज क्षेत्र स्थित विद्युत वितरण
केन्द्र पुष्पनगर (पूक)के सलाहुद्दीनपुर गांव में मध्य रास्ते के बीच महीनों से लटक रही विद्युत केबल शायद किसी अनहोनी का कर रही है इंतजार।इस मार्ग से प्रतिदिन गांव के लोगों का आवागमन होता है लोग लटक रही जानलेवा विद्युत केबल से बचते बचते अपना आवागमन करते हैं कभी कभी गांव के छोटे-छोटे बच्चे इस केबल को पकड़ कर झूला झूलते हैं कभी भी केबल टूट कर जान भी ले सकती है। केबल को उपर करने के लिए कई बार विभाग को सूचित करनें के बावजूद भी विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में सोया हुआ हुआ है। केबल के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है कि लटकती जानलेवा केबल को अतिशीघ्र खींच कर उपर किया जाए। मांग
करने वालों में बांकेलाल यादव, पृथ्वी पाल यादव, कमला यादव,गया प्रसाद यादव, शीतला प्रसाद यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव,द्वारिका यादव,शुभम यादव, शशिकांत यादव,निक्कू आदि।अवर अभियंता अवधेश पाल ने कहा कि हम केबल को आज ही उपर करवा देंगे।























































Leave a comment