अतरौलिया दौरे से कुछ विपक्षियों के पेट और सीने में दर्द उठ रहा है, वन नेशन वन एजूकेशन और वन इलेक्शन हमारा लक्ष्य, अहरौला कप्तानगंज मार्ग का बजट आज हुआ जारी
अहरौला आजमगढ़- बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर इटौरा करनपुर गांव में चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे थे कार्यक्रम में युवा समाजसेवी यशवंत चौबे के नेतृत्व में चालीस युवाओं ने सुभा सपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी की स्लीप व पीला गमछा पहना कर शामिल कराया चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा की आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी जिस हिसाब से पार्टी के विचारों से युवाओं का जुड़ाव हो रहा है उससे हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बडी और मजबूत संगठन के रूप में काम कर रही है कहां की अतरौलिया विधानसभा में हमारी पार्टी के मजबूत होने से अतरौलिया के कुछ शीर्ष नेताओं के पेट और सीने में दर्द हो रहा है जो लोग आजमगढ़ को सपा का गढ बताते हैं आनेवाले समय में सुभासपा उन्हें उनके घर का रास्ता दिखाने का काम करेगी कहा आज यहां चौपाल में युवा समाजसेवी यशवंत चौबे के नेतृत्व में 40 युवाओं की टीम ने पार्टी का दामन थामा है उन्होंने विपक्षियों को खुली चुनौती दी कि ओमप्रकाश राजभर बाईस साल पहले अपने पार्टी के घोषणाओं में जो बातें कहता आया वही सही होती जा रही है चाहे वन नेशन वन एजुकेशन की बात हो चाहे सबको आरक्षण की बात हो आज भाजपा सरकार में सभी बातें सही हो रही हैं देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज जिस हिसाब से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया है योजनाओं को जमीन पर लाया है सही मायने में हर घर शौचालय पात्र व्यक्तियों को राशन घर घर जल सरकार की सभी योजना घर-घर तक पहुंच रही है समाजसेवी यशवंत चौबे ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि हम कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेबाक राय व स्पष्ट विचार धारा से प्रभावित होकर सुभा सपा में शामिल हुए आने बाले समय में युवाओं की फौज खड़ी करेंगे । इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, गुड्डू सिंह ,जिलापंचायत सदस्य विजयबहादुर सिंह, पंकज चौबे, कुलदीप राजभर, रमाशंकर राजभर,हरिबदन प्रजापति, चन्द्रमोहन चौबे, शशांक पांडेय, वकील चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।



























































Leave a comment