Crime News / आपराधिक ख़बरे
महराजगंज पुलिस द्वारा चोरी की तीन बाइक सहित चार को किया गिरफ्तार
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना महराजगंज की पुलिस ने रविवार को चोरी की तीन बाइक सहित चार को गिरफ्तार किया ,मुखबिर की सूचना पर कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ महराजगंज से बिलरियागंज की तरफ जाने वाले हैं ।इस सूचना पर पुलिस ने परशुरामपुर नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित चार को गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में अनुज पुत्र राधेश्याम निवासी भलुवाई थाना बिलरियागंज, भोला यादव उर्फ रंजीत पुत्र वीरेंद्र निवासी गोपालपुर थाना महराजगंज, विनोद यादव उर्फ बंगाली पुत्र रामसरन यादव ग्राम भटिनी थाना महाराजगंज व मनोज गौड़ पुत्र रामअचल गौड़ ग्राम रामपुर (दशराजपट्टी) थाना महराजगंज शामिल है जिसे गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया






















































Leave a comment