फर्जी खतौनी के बल पर जमीन का बैनाम कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आज़मगढ़ निज़ामाबाद : वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 04.01.2021 को इफ्तेखार अहमद पुत्र जहीर अहमद सा0 भदूली थाना सिधारी द्वारा अभियुक्तगणों द्वारा षड़यन्त्र करते जाली फर्जी खतौनी के आधार पर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करवाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/21 धारा 419,420,467,468,471,102बी भादवि पंजीकृत कराया गया है।
2. गिरफ्तारी का विवरण - पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में मै व0उ0नि0 मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र मे मामूर था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त के नामजद व वांछित आरोपी रविन्द्र पुत्र बहादुर राम सा0जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ तहसील निजामाबाद पर गाड़ी का इन्तजार कर रहा हैं हम पुलिस बल द्वारा तहसील निजामाबाद पर पहुचकर खड़े व्यक्ति के और नजदीक पहुचे तो हम पुलिस कर्मियो को देखकर भागने लगा कि हमराही फोर्स की मदद से उस व्यक्ति को पकड़ लिया तथा नाम पता पूछते हुए उसकी जामा तलाशी ली गयी तो उन्होने अपना नाम रबिन्द्र पुत्र बहादुर राम सा0 जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ बताया कि पूर्ण विश्वास होने पर कि मु0अ0सं0- 02/21 धारा 419,420,467,468,471,102बी भादवि के नामजद व वांछित अभियुक्त हैं को कारण गिरफ्तारी बताकर मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तॉ उपरोक्त का मा0न्यायालय चालान किया गया।
3.पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0- 02/21 धारा 419,420,467,468,471,102बी भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रविन्द्र पुत्र बहादुर राम सा0जगदीशपुर थाना फूलपुर आजमगढ़
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग मिल कर धोखाधड़ी किया गया जाता है।






















































Leave a comment