दीदारगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलो नाजायज गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मार्टिनगंज/आजमगढ़ : दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के आदेशानुसार उ0नि0 सच्चन राम मयहमराह फोर्स के साथ शिवरात्रि पर्व पर गुरुवार सुबह छः बजे के करीब शान्ति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक झोले मे नाजायज गांजा लेकर पलिया बाजार की तरफ से धौरहरा रोशनअली की तरफ जायेगा, मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर शुक्लपुरा तिराहे पर से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति की जमातलाशी ली गयी तो लिये गये झोले मे एक किलो गांजा बरामद हुआ, नाम पता पूछने पर अपना नाम सूर्य प्रकाश पुत्र रामराज सा0 धौरहरा रोशनअली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया, अभियुक्त की गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, सुनील प्रजापति थे।






















































Leave a comment