Crime News / आपराधिक ख़बरे

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी :अतरौलिया

अतरौलिया थानाक्षेत्र में तीन वारंटी गिरफ्तार।बता दें कि अतरौलिया थानाक्षेत्र में सुबह-सुबह ही तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि 6 मार्च की सुबह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेंद्र कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय द्वारा दबिश दी गयी। दबिश के दौरान संजय पुत्र सीताराम ग्राम बढ़या थाना अतरौलिया जनपद आज़मगढ़ को उसके घर से लगभग 4:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें कि संजय के खिलाफ स्थानीय थाने में मु०न० 103/21 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 20 आज़मगढ़ धारा 323,504 IPC दर्ज है।

वहीं दूसरा अभियुक्त सुरेंद्र पुत्र रामसमुझ साकिन थिरईपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आज़मगढ़ को उसके घर से सुबह लगभग 4:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। सुरेंद्र के खिलाफ थाना बसखारी अम्बेडकर नगर में उ०प्र० गैंगेस्टर एक्ट लगा हुआ है।

तीसरे अभियुक्त राजकुमार पुत्र राझब्बर निवासी कस्बा अतरौलिया जनपद आज़मगढ़ को उसके घर से सुबह लगभग 5:35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे अभियुक्त के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।

सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh