Crime News / आपराधिक ख़बरे
अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार : दीदारगंज
दीदारगंज/आजमगढ़ : दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराहीयान कांस्टेबल टार्जन, मोनू यादव के साथ मार्टिनगंज में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति मार्टिनगंज यूनियन बैंक के सामने किसी आपराधिक घटना के उद्देश्य से खड़ा है जिसके पास अवैध तमंचा है कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हमराहियों के साथ दबिश देकर खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम सत्येंद्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र सर्वजीत निवासी महुजा नेवादा थाना वरदह जिला आजमगढ़ बताया । अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व 315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।






















































Leave a comment