रिश्ते को किया शर्मसार:किशोरी की हत्या के दोनों आरोपी गए जेल : सिकरौर सरायमीर
सरायमीर(आज़मगढ़):स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव निवासी राम चंदर यादव पुत्र सहंसा यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशिका को गांव का ही रिश्ते में चाचा जितेंद्र यादव 25 वर्ष पुत्र मन्नू यादव गुरुवार को 12:00 बजे दिन में खेत से अपहरण कर अपने सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।सफल न होने पर किशोरी का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया।और अपने एक अन्य सहयोगी प्रांजल यादव उर्फ बन्ने पुत्र रमाशंकर ग्राम असई मोलनापुर थाना दीदारगंज की मदद से 50 मीटर दूर अपने खेत में ही स्थित कुआं में शव को फेंक दिया था।
इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।वहीं किशोरी के शव का अंतिम संस्कार सिकरौर सहबरी गांव स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार को ही रात्रि 8बजे कर दिया गया है।
























































Leave a comment