Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिगड़ी हाथी ने किया लाखों का नुकसान, हाथी का तांडव देख जान बचाकर भागे लोग

फूलपुर। बिगड़ी हाथी ने किया लाखों का नुकसान। हाथी का तांडव देख जान बचाकर भागे लोग। जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर कुंवर नदी पुल के पास फूलपुर दशहरे में शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए एक हाथी अन्य जगह से मंगवाया गया था जो शुक्रवार सुबह ही अज्ञात कारणों से बिगड़ गया। वह जमकर उत्पात मचाने लगा पागल की स्थिति में हाथी को देखकर हर कोई भयभीत हो रहा था वह बहुत से लोग वीडियो फोटो बना रहे थे। हालांकि बिगड़ैल हाथी के ऊपर पिलवान हाथी चलाने वाला बैठा था लेकिन वह भी हाथी की मानसिक हालत को देखते हुए कुछ भी करने में असमर्थ था। बिगड़ैल हाथी ने एक पिक अप, एक टेंपो और दो बाइक सहित कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया। काफी देर तक हाथी शारीरिक उत्पात मचाने के बाद थक्कर कुछ ठंडा हुआ । तब जाकर उसके पैर में जंजीर डाला गया वह उसे वापस लेकर पीलवान चला गया। इसके बाद दशहरा कमेटी ने दशहरे में हाथी के शामिल ना होने की घोषणा कर दी। दशहरा मेला के चलते जगदीशपुर से लेकर फूलपुर कस्बे में काफी भीड़ भाड़ था हाथी की हालत पहले हुई जिससे जान का नुकसान नहीं हो सका अगर यह हाथी मेले के दौरान बिगड़ती तो बहुत बड़े हादसा हो सकता था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh