समाजसेवी ने नेवादा गांव स्थित राजराजेश्वरी मंदिर परिसर पर नवरात्र के अंतिम दिन कराया भंडारे का आयोजन
महराजगंज आजमगढ़ : समाजसेवी ने नेवादा गांव स्थित राजराजेश्वरी मंदिर परिसर पर नवरात्र के अंतिम दिन कराया भंडारे का आयोजन बतादें कि,आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत क्षेत्र के सोनपरा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर चौबे ने सन 2017 में महराजगंज से कप्तानगंज जाने वाले मार्ग के बीच नेवादा गांव के समीप माता राजराजेश्वरी मंदिर का निर्माण कराया था और मूर्ति स्थापना कराई थी । तभी से यहां माता राजराजेश्वरी का मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है । दूरदराज से भी भक्त यहां मनोकामनाएं लेकर आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण भी होती हैं और यह मंदिर क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का सैलाब बना हुआ है । मंदिर परिसर पर प्रत्येक वर्ष नवरात्र के अंतिम दिन स्वर्गीय रामेश्वर चौबे जी के पुत्र समाजसेवी गणेश चौबे क्षेत्रवासियों में प्रसाद का वितरण कराते हैं और भंडारे का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर भोजन का आनंद उठाते हैं । उसी को कड़ी में आज गुरुवार को समाजसेवी गणेश चौबे के नेतृत्व में प्रसाद वितरण व भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । बबलू चौबे क्षेत्र के एक समाजसेवी भी हैं जो हमेशा दीन दुखियों की निरंतर मदद किया करते आ रहे हैं वहीं उनके छोटे भाई पंकज चौबे सभी के दुख सुख में सम्मिलित होते हैं जिससे इन दोनों लोगों की क्षेत्रीय ग्रामीण प्रशंसा करते हैं भंडारे के आयोजन के समय बलदाऊ दुबे , सिद्धार्थ चौबे , गौतम चौबे , जगदीश चौबे , सोनू सहित अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया ।





















































Leave a comment