चोरी के समान व उपकरण सहित तीन चोर पकड़ाए : निजामाबाद
निजामाबाद आजमगढ। निज़ामाबाद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब प्रभारीनिरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल हमराहियों संग क्षेत्र में रात्रिगस्त में मामूर थे तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि रोशन यादव के भट्टे से जो नल चोरी किया गया उसके सम्बन्धित अभियुक्त गण मिल्कीपट्टी में एक घर में लेटे हुए है।मुखबिर की बात पर विश्वास करते हुए उक्त स्थान पर पहुच गए जहां पर दो व्यक्ति सोते हुए मिले जिन्हे पकड़ कर नाम पता पुछा गया तो एक अपना नाम राजेश मुसहर पुत्र राजेन्द्र मुसहर सा0 मिल्कीपट्टी थाना निजामाबादआजमगढ़ व दूसरा पिन्टु मुसहर पुत्र तुरन्ती मुसहर सा0 मनकाडीह थाना जीयनपुर आजमगढ़ बताया।दोनों से रोशन यादव के भट्टे पर हुई चोरी के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि उसे ये लोग व धर्मेश मुसहर पुत्र छट्ठु मुसहर सा0 खोजापुर थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा मिलकर चोरी किया गया तथा चोरी किया गया समान धर्मेश के घर पर है।दोनो को साथ लेकर धर्मेश के घर पर पहुचे जहां पर धर्मेश मौजूद मिला जिसे गिरफ्तार कर चोरी किये गये समान के बारे मे पूछा गया तो चोरी किया हुवा माल दिखाया जिसे विश्वास होने पर माल को सील सर्वमुहर किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार हुए।





















































Leave a comment