Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पंडाल में असलाह लेकर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद की तरवां थाना पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा रखने की बात को लेकर अंसार अहमद उर्फ आदिल उर्फ मंटू खान पुत्र स्व0 मकबूल अहमद सा0 उचहुंवा बाजार थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विमलेश कुमार मौर्य पुत्र शिवपूजन मौर्य ग्राम ऊचहुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को दुर्गा पण्डाल ऊचहुवां में गाली गुप्ता देना व नाजायज तमंचा लहराते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त अंसार अहमद को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।



बताते चलें कि तरवां क्षेत्र के ऊंचहुआं बाजार निवासी विमलेश मौर्य पुत्र शिवपूजन स्थानीय बाजार की दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष मनोनीत है। समिति द्वारा बाजार में पंडाल बनाकर दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि बुधवार की रात बाजार में रहने वाला वर्ग विशेष का एक युवक अपने दोस्तों के साथ तमंचा लहराते हुए दुर्गा पूजा पंडाल पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद समिति के अध्यक्ष विमलेश के सीने पर तमंचा सटाते हुए बोला कि तुमने दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की जुर्रत कैसे की। इसके बाद वह अध्यक्ष को धमकाने लगा। इस बात की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई और लोग जब तक वहां जुटते उक्त गुंडा प्रवृत्ति युवक अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया। इस मामले में दुर्गापूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा स्थानीय थाने में नामजद तहरीर दी गई है। मोबाइल कैमरे में कैद उक्त दबंग युवक का कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी गई है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh