पत्रकारो के उत्पीड़न, शोषण की आवाज़ को दबंगता से उठाएंगे: बृजेन्द्र बी. यादव
जौनपुर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक जौनपुर स्थित सुहाना रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र बी. यादव की उत्तम कार्यशैली को देखते हुए उन्हें सर्व सहमति से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेन्द्र बी. यादव ने कहा कि अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए अपने पूर्वांचल में पत्रकारों के शोषण व उत्पीड़न की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि किसी भी पत्रकार के साथ कही भी उत्पीड़न या शोषण की शिकायत मिली तो इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उसकी लड़ाई जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ने के लिए हर समय तैयार है। वहीं राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य सलमान अहमद व प्रयागराज मंडल के प्रवक्ता अशफी खान ने कहा कि बृजेन्द्र बी. यादव के नेतृत्व में संगठन पूर्वांचल में तेजी से आगे बढ़ेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेन्द्र बी.यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए हमेशा संकल्पित रहा है। पिछले कई दशकों से पत्रकारों व पत्रकारिता हित में मजबूती के साथ काम करने वाले संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करते हुए पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखने का कार्य करुंगा व संगठन की मजबूती के लिए मैं हमेशा संघर्षशील रहूंगा।





















































Leave a comment