Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दशहरा पर 25 फ़ीट रावण का पुतला जलाया जाएगा : बदनपुरा श्री बजरंग रामलीला मंडल
राजस्थान : पंडेर उप तहसील के जामोली ग्राम पंचायत के बदन पुरा गांव में हर साल की भांति इस बार श्री बजरंग रामलीला कला मंडल द्वारा शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है समाज सेवक केदार कहार ने बताया कि काफी बरसों से श्री बजरंग रामलीला कला मंडल द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है नवरात्रा के सातवें दिन राम हनुमान मित्रता, राम सुग्रीव संवाद, बाली सुग्रीव युद्ध, हनुमान का लंका प्रवेश, का आयोजन किया गया दशहरा पर 25 फुट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा आयोजक अध्यक्ष रामकिशन कहार उपाध्यक्ष गिरिराज कहार, रामनिवास कहार,केदार कहार चौथ मल कहार आदि मौजूद रहे





















































Leave a comment