Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर  कर जेल ‌भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना रुद्रपुर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 83/2026, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी रुद्रप्रताप यादव पुत्र रामअवध यादव, निवासी ग्राम डहरौली बुजुर्ग थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूर्वी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh