Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

आज़मगढ़। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाला त्यौहार भी है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिजनों के साथ हर्षोल्लास और सौहार्द के वातावरण में दीपावली मनाएं। यह त्योहार एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाने का अवसर है, इसलिए हम सभी को परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए।

डीएम रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील की कि बच्चे पटाखों से दूर रहें या उनकी निगरानी में ही पटाखे चलाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 पर जानकारी दें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh