पल्थी का प्रसिद्ध मेला धूम धाम से हुआ सम्पन्न
दीदारगंज- आजमगढ़ | फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार का दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मेला का प्रथम दिन शनिवार को बहुत ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मेले मे क्षेत्र के तिघरा, चरौवा, बिहटा, गद्दोपुर, दरियापुर, डीहपुर, गुवाई, मीरअहमदपुर, सरावां, गद्दोपुर, हड़वाँ, समुंद्रपुर, खदरा आदि दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने मेले का खूब आनंद लिया। मेले मे आये हुए अधिकांश बच्चे व महिलाओ ने झूला, स्पंज झूला ,चरखी, ड्रेगन झूला, का जमकर आनंद लिया। वहीं मेले में महिलाओं की चाट फुल्की जलेबी व मिठाई, के अलावा बिसाता, की दुकानो पर काफी भीड़ देखने को मिला। बच्चों ने गुब्बारे, खिलौनों की खूब खरीद किया। मेले में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं देखने को मिली। मेले मे सुरक्षा ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए दीदारगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई करीमुल्ला, रमेश चन्द्र यादव , कॉन्स्टेबलअभिमन्यू मौर्य, विनोद गुप्ता एवं महिला पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों पुलिस बल के जवान सुरक्षा ब्यवस्था में लगे रहे।






















































Leave a comment