कोलवाजबहादुर में डेंगू मलेरिया की बीमारी से हर घर ग्रसित, भारत रक्षा दल ने बड़े पैमाने पर ब्लीचिंग पाउडर का किया छिड़काव
आजमगढ़ 19 अक्टूबर ,नगरक्षेत्र से सटे गांव कोलवाजबहादुर में डेंगू मलेरिया की बीमारी से हर घर ग्रसित हो गया है लोग परेशान हैं लोगों की परेशानी को देखते हुए आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की एक टीम ने इस गांव ने मच्छर रोधी दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बृहद स्तर पर किया।
इस टीम का नेतृत्व करने वाले दल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि लोगों के द्वारा और मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि इस गांव में प्रत्येक परिवार मच्छर जनित बीमारियों से ग्रस्त है,डेंगू जैसा खतरनाक रोग लोगों को गिरफ्त में ले रहा है लोग परेशान रहें तो हम लोग चैन से नहीं रह पाते, क्योंकि "एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को" अर्पित करने का संकल्प हम सभी ने लिया हुआ है उसी के तहत हमलोग अपनी क्षमता के अनुसार आज यह सेवा कार्य कर रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे कि आप सभी अपने अपने घरों के आस पास सफाई रखें,पानी जमा न होने दें,किसी नेता, अधिकारी ,कर्मचारी का इंतजार न करें! ये सब मस्त हैं अपनी मस्ती में जब बड़ी घटनाएं होती तब ये लोग औपचारिकता निभाने आयेंगे, स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मचारी, पंचायत विभाग के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए, आज के इस अभियान में दल के हरेंद्र यादव,जावेद अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रतीक मोदनवाल, द्वारकाधीश पाण्डेय , राजन अस्थाना, धनंजय, दुर्गेश श्रीवास्तव,सचिन जायसवाल,नसीम अहमद, महेंद्र चौहान, धर्मवीर शर्मा,जैनेंद्र ,सुशील श्रीवास्तव,हिमांशु सिंह,सुनील वर्मा, डॉ धीर जी,विपुल,हरिकेश विक्रम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।






















































Leave a comment