फरियादी को दलाल कर रहे हैं गुमराह, लेखपाल अपने आदत से बाज नहीं : तहसील निज़ामाबाद
आजमगढ़, निजामाबाद तहसील मे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर वादकारियों ने मीडिया को बताया कि एक ईमानदार अधिकारी भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ गया जिससे हम लोगों को न्याय मिलना कठीन हो गया है।हम लोगों को दलालों द्वारा बरगलाया जा रहा है की फलाअधिकारी से हमारी पहचान है हम आपका काम करवा देंगे आपको कुछ पैसा देना होगा जिससे वादकारियों में आक्रोश है और इसी आक्रोश के चलते वादकारी निजामाबाद तहसील में आने से डर रहे हैं।
एक मामला निजामाबाद तहसील अन्तर्गत अब्दुल्लाहपुर (मुहम्मदपुर) का है जिसमें पीड़ित महिला ने अपनी साथ बीती आप बीती मीडिया को बताई और कहा कि हमारा मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा था जिसकी मापी को लेकर निजामाबाद तहसील में मौजूद लेखपाल हरेंद्र के द्वारा 50 हजार रुपयों की मांग की गई। आज तहसील दिवस पर हमने दोबारा प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें तहसीलदार द्वारा लेखपाल को टीम बना कर मापी करने का आदेश जारी किया गया है। पीड़िता ने बताया कि पूर्व उपजिलाधिकारी सुनील कुमार धनवंता के तबादला होने के बाद लेखपाल लोग अपने पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं और लोगों तहसील से न्याय मिलना दुभर हो गया है।
फरियादी को दलाल कर रहे हैं गुमराह, लेखपाल अपने आदत से बाज नहीं : तहसील निज़ामाबाद pic.twitter.com/mLSNhHiYb1
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) October 18, 2025






















































Leave a comment