सरस्वती शिशु मंदिर कोयलसा से स्वयं सेवक संघ द्वारा निकाला गया पद यात्रा
अहरौला आज़मगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा मण्डल में स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर कोयलसा से स्वयं सेवक संघ द्वारा पद यात्रा निकलकर बूढ़नपुर बाजार होते हुए रानीपुर के चौक तक पहुंचा जहां पर स्वयं सेवको के उपर लोगों ने पुष्प वर्षा कर इनका जोरदार स्वागत किया पुनः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिपाही विद्यालय में पहुंचे जहां से उनका पथ संचलन शुरू हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह जगह जगह यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में राष्ट्र भक्तों ने भाग लिया। स्वयं सेवक संघ के व्यवस्थापक प्रमुख जामवंत सिंह संयोजन में आयोजित इस पथ संचलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं सेवक संघ के विभागीय प्रचारक दीनानाथ जी शामिल रहे। इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शामिल सभी लोगों को संघ के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए कहा कि भारत मां के आंचल पर किसी भी तरह की कोई आंच न आने पाऐ इसके लिए हम सभी हिन्दू राष्ट्र भक्तों को सतर्क रहना चाहिए। इन्होंने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार को नमन करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है इनके सिध्दांतों पर चलकर भारत मां की सेवा करने की। जिस दिन हमारे देश का हिंदू समाज जाग जायेगा उस दिन से राष्ट्र विरोधी ताकतों का सफाया हो जाएगा। संयोजक गुडलक सिंह ने पथ संचलन में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और आगे कहा कि आज आवश्यकता है यहां क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा को प्रबल व शक्तिशाली बनाने की । अध्यक्षता खंड कारवाहक विवेक जी ने किया। कोयलसा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयं संघ सेवक के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की साथ में यह भी विश्वास दिलाया की इस क्षेत्र के मुसलमान हिंदुओं के साथ अखंड भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, उपेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रूद्र शर्मा, पशुपतिनाथ सिंह, रमाशंकर सिंह, शिव प्रसाद, राजकिशोर जी, कुंवर शुक्ला, गुडलक सिंह, आशुतोष चौबे, प्रियांशु, विवेक, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, गजाधर मोदनवाल, विकास चौबे, रंजय, सरवन, हरेंद्र प्रताप, दीपेंद्र सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।






















































Leave a comment