Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस ने बिछड़े परिवार का कराया पुनर्मिलन

आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने एक बिछड़े परिवार को पुनः मिलाकर अभियान की सफलता का परिचय दिया। यह अभियान मुख्यमंत्री द्वारा 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुभारंभ किया गया था।

मिशन शक्ति केंद्र, थाना पवई में अशोक पुत्र राममगन निवासी ग्राम लग्गूपुर ने अपनी पत्नी मीना की गुमशुदगी की सूचना दी। जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के कारण मीना अपने मायके ग्राम कल्याणपुर, थाना समनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर चली गई थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी सदर की निगरानी में मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच अधिकारी, पूजा पांडेय, ने दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से सुलह कराई। इसके बाद अशोक और मीना ने भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया।

अशोक ने पुलिस की कार्रवाई से संतोष जताया और किसी विधिक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं बताई। पुलिस विभाग का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा व सहमति आधारित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh