Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एम् - पैक्स सदस्यता महाअभियान को लेकर सदस्ता ए&

बिलरियागंज। क्षेत्र के  नगवांमैदो  और बुढ़ावेहिसामुद्दीनपुर गाँव में मंगलवार को  उत्तर प्रदेश सहकारिता बिभाग द्वारा  पुरे प्रदेश में चलाये जा रहे  एम् - पैक्स सदस्यता महाअभियान को लेकर जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ के तत्वाधान में एक गोष्ठी  का आयोजन किया गया । जिसमें  किसानों को बड़ी संख्या में  सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण मौर्य  (चेयरमैन जिला सहकारी बैंक आजमगढ़  )  ने किसानो को सम्बोधित करते हुये कहा की   सरकार किसानो आय बढ़ाने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एम् - पैक्स की सदस्यता लेने वाले किसानों को सरकार द्वारा  यूरिया , डीएपी  , बीज में वरियता , कम ब्याज पर बैंक ऋण  और अन्य कृषि संसाधनों  की उपलब्धता रहती है। इस अवसर  सहकारी बैंक महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी,  सहायक बिकास अधिकारी सदानन्द पाण्डेय, सभापति उमाप्रकाश पाण्डेय , प्रबन्धक सूर्यप्रकाश यादव ,आशुतोष मिश्र , शैलेन्द्र तिवारी , दीपक मिश्र,श्रीकान्त मौर्य, शशांक शेखरमणि त्रिपाठी, सुनील चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh