Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बूढ़नपुर नगर पंचायत के बूढ़नपुर बाजार का ऐतिहासिक मेला का आज हुआ शुभारंभ

 बुढ़नपुर आज़मगढ़- बता दे कि यह तहसील स्तर का बहुत ही भव्य एवम् विशाल मेला है इस मेले में आसपास के गांव से लेकर के दूर दराज के लोग मेले का आनंद लेते हैं मेले में आधे दर्जन से अधिक पंडाल बनाकर देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। देवी की झांकियां इस कदर देखने को मिल रही है कि लोगों की निगाहें टिकी की टिकी रह जा रही है सजावट भी नगर पंचायत द्वारा भव्य तरीके से किया गया है इस मेले के इतिहास की बात करें तो इसका बड़ा पुराना इतिहास रहा है धार्मिक मान्यता के तौर पर यह मेला करवा चौथ के चौथे दिन लगता है लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ इस मेले में सजावट और लाइट की बेहतरीन व्यवस्था की गई है दूधिया प्रकाश में पूरा तहसील क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र जगमगा उठता है रात को यह मेला और भी भव्यता को प्राप्त करता है नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह द्वारा मेले में सभी पंडाल और सार्वजनिक स्थलों पर जलपान की भी व्यवस्था की गई है साथ ही सजावट और लाइट की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया गया है साथ ही मेले के दृष्टि गत सफाई कर्मी भी तैनात किए गए भारी संख्या  में फोर्स बल भी तैनात है इस मेले के आनंद और भी बढ़ जाता है जब मेले में हाथी घोड़े सहित अनेक झांकियां निकाली जाती है क्षेत्रीय विद्यालय के स्कूली बच्चे भी झूले और सर्कस आदि का आनंद लेते हैं इस मेले में जलेबी केला चाट फुलकी सहित अनेक दुकानें सजी हुई है जिस पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है यह मेला लगभग 4किलोमीटर क्षेत्र में चारों तरफ फैला हुआ है आने जाने वाले यात्रियों को थोड़ी असुविधा तो हो रही है लेकिन लोग मेले के चाट का खूब आनंद ले रहे हैं मेले में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि इस बार मेले में बनारस के कलाकारो द्वारा झांकियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो मेले के आकर्षण को और भी बढ़ा रहा है क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों नें खूब झांकी का आनंद लिया क्षेत्र में झांकी की चर्चा अभी भी बनी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh