Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कौड़िया के पुराने चौक तक पहुंचा जहां पर स्वयं सेवको के उपर लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर इनका जोरदार किया स्वागत

बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के कौडिया  मण्डल के कौड़ियां स्थिति गांधी स्मारक इंटर कॉलेज कौड़िया गांव में  स्वयं सेवक संघ द्वारा पद यात्रा  निकाल कर कौड़िया बाजार होते हुए कौड़िया के पुराने चौक तक पहुंचा जहां पर स्वयं सेवको  के उपर लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर इनका जोरदार स्वागत किया। पुनः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिपाही इंटर कॉलेज पहुंचे जहां से उनका पथ संचलन शुरू हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों राष्ट्र भक्तों ने भाग लिया। स्वयं सेवक संघ के उपेन्द्र मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस पथ संचलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं सेवक संघ के पंडित घनश्याम शर्मा शामिल रहे। इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शामिल सभी लोगों को संघ के संबंध में विभिन्न जानकारियां देते हुए कहा कि भारत मां के आंचल पर किसी भी तरह की कोई आंच न आए इसके लिए हम सभी हिन्दू राष्ट्र भक्तों को सतर्क रहना चाहिए। इन्होंने संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार को नमन करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है इनके सिध्दांतों पर चलकर भारत मां की सेवा करने की। जिस दिन हमारे देश का हिंदू समाज जाग जायेगा उस दिन से राष्ट्र विरोधी ताकतों का सफाया हो जाएगा। संयोजक उपेन्द्र मिश्रा ने पथ संचलन में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज आवश्यकता है यहां क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा को प्रबल व शक्तिशाली बनाने की । अध्यक्षता  पंडित दिनेश ने की। कौड़िया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयं संघ सेवकों के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की साथ में यह अभी विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र के मुसलमान हिंदुओं के साथ अखंड भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर उपेंद्र मिश्रा, गुडलक सिंह, आशुतोष चौबे, प्रियांशु, विवेक, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, गजाधर मोदनवाल, विकास चौबे, रंजय सरवन, हरेंद्र प्रताप, दीपेंद्र सिंह,
इंद्र प्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा, जनार्दन चौबे, अब्दुल हसन, मुनीफ़, शराफत अली, अब्बास, मोहम्मद, शमीम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh