Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वदेशी मेला का औचक निरीक्षण: स्थानीय उत्पादों और स्टालों की हुई सराहना

आजमगढ़।  सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग-2, लखनऊ एवं आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार दीपावली महापर्व के अवसर पर 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक जनपदों में यू0पी0इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तहत स्वदेशी मेला आयोजित किया गया। मेले के पांचवें दिन संयुक्त आयुक्त उद्योग, आजमगढ़ मण्डल ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें सहायक आयुक्त उद्योग और मण्डल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण में मेले की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पाई गई। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि यह मेला जिले में निर्मित स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के लिए बड़ा मंच साबित होगा। मेले में ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों, मुबारकपुर की साड़ियों, निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी मिट्टी के बरतन और आजमगढ़ के आंवले के लड्डू-बर्फी को लोगों ने खूब सराहा। खादी आश्रम के स्टाल और भदोही की कालीन का स्टाल भी लोगों की रुचि का केन्द्र रहा। बाला जी चौखट के स्टाल में नया प्रोडक्ट डब्लू0 पी0सी0 को भी दर्शकों ने उत्सुकता से देखा।

मेले में अब तक लगभग 2 लाख 05 हजार रुपये के स्वदेशी उत्पादों का विक्रय हुआ है, जिससे उत्पादकों और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन मिला। लोगों के आकर्षण के लिए प्रतिदिन सांयकाल 6 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आजमगढ़ द्वारा सी0एम0 युवा उद्यमी योजना का प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण नियमित रूप से कराया जा रहा है।

संयुक्त आयुक्त उद्योग ने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों से अपने घर को सजाएँ और जी0एस0टी0 के लाभ के साथ मेले का आनंद उठाएँ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh