Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशन शक्ति 5.0 अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर 6 उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित


आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद में उल्लेखनीय कार्य करने वाले छह उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने  पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी  आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में महिलाओं को न्याय और आर्थिक सहयोग दिलाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रिकवरी वारंटों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को भरण–पोषण की राशि दिलाने में विशेष भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया गया।
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव (थाना रानी की सराय) ने पीड़िता लालती को विपक्षी द्वारा ₹10,000 गुजाराभत्ता दिलाया। रामाश्रय प्रसाद (थाना गंभीरपुर) ने पीड़िता साविस्ता को विपक्षी द्वारा ₹1,34,000 गुजाराभत्ता दिलाया। लालबहादुर (थाना देवगांव) ने पीड़िता अमीना को विपक्षी द्वारा ₹37,000 गुजाराभत्ता दिलाया। संजय कुमार (थाना बरदह) ने पीड़िता छाया देवी को विपक्षी द्वारा ₹40,000 गुजाराभत्ता दिलाया।

प्रमोद कुमार यादव (थाना मुबारकपुर) ने पीड़िता स्मिता की पुत्री ध्रुविका मौर्या को विपक्षी द्वारा ₹8,000 गुजाराभत्ता दिलाया। वहीं महिला उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा (थाना सिधारी) ने मिशन शक्ति से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।

इन सभी उपनिरीक्षकों के अति उत्कृष्ट कार्य के लिए सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार  ने सभी सम्मानित उपनिरीक्षकों को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh