Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुफ्त शिक्षा और इलाज का लालच देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास, मुकदमा दर्ज- आज़मगढ़

आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघवारा खास में रविवार को आयोजित सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन का विवादास्पद मामला सामने आया। ग्राम महरुपुर निवासी अंशुल ने थाना महराजगंज में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सत्संग के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें और अन्य ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सत्संग आयोजन सूर्यभान शर्मा, उनकी पत्नी निर्मला शर्मा और पुत्र अंकीत शर्मा (अमन शर्मा) के घर पर हुआ। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथपुर निवासी रामप्यारे गौड़ और उनकी पत्नी सुनीता ने किया। आरोप है कि सभा में उपस्थित लोगों से कहा गया कि यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार करते हैं तो ईसाई धर्म से जुड़े स्कूलों और अस्पतालों में मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा दी जाएगी।

अंशुल ने अपनी तहरीर में बताया कि वह कई बार इस सभा में शामिल हुए, लेकिन किसी भी तरह के धर्म परिवर्तन के प्रलोभन में नहीं आए। इस कार्यक्रम में गांव की कई महिलाएं और पुरुष भी मौजूद थे।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन  ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी तथ्यों की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक  कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh