Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा युवाओं के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 नदवासराय (मऊ)। विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत बंदीघाट में स्थित एक विद्यालय पर सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सोफीगंज के द्वारा संचालित यूपी यूथ प्रोजेक्ट के तहत तत्वावधान  रविवार ग्राम पंचायत बंदीघाट में गठित युवा शक्ति युवा मंडल एवं  लाडली किशोरी संगठन के युवा युवाओं द्वारा सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर भेदभाव, छुआछूत,जाति धर्म, से ऊपर उठकर लोगों को जीवन यापन करने का संदेश दिया साथ ही एक बैठक आयोजित कर युवाओं ने आपस में चर्चा की बैठक में उपस्थित नवोदय विद्यालय के भूतपूर्व शिक्षक एवं एक विद्यालय के प्रबंधक सुरेश भारद्वाज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा कल का राष्ट्र निर्माता है जिसे संवैधानिक मूल्यों के दायरे में रहते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना है यह सहभोज कार्यक्रम उसी की एक मिसाल है अतः सभी युवा जाति वाद, धर्मवाद,से ऊपर उठकर आपस में भाई- चारा, कायम कर एक नई दिशा में जाने का प्रयास करें, कार्यक्रम में संस्था  प्रमुख  सतीश कुमार पांडेय ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों को  आत्मसाथ कर युवा अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं व अपने तथा अपने परिवार में आपसी सामंजस्य स्थापित करने में योगदान दें, सामाजिक कुरीतियों ,अंधविश्वास, भेदभाव मुक्त समाज, सबको समान अधिकार, सभी को समान न्याय विषय पर जागरूक किया गया   कार्यक्रम में फैसिलिटेटर शिवम पांडेय ,पंकज पांडेय,कमलकांति सहित लाडली किशोरी संगठन,  युवा शक्ति क्लब, जय मां काली युवा क्लब के युवा एवं किशोरियां उपस्थित रहीं ।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh