Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निज़ामाबाद : जमीन विवाद में भाई ने ही किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले के  थाना निजामाबाद पुलिस ने जमीन के बंटवारे को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई है।


बीते शुक्रवार की दोपहर में वादी रामाश्रय पुत्र सकलदीप वर्मा निवासी खतीरपुर, थाना निजामाबाद को जमीन के बंटवारे को लेकर उसके छोटे भाई रमेश वर्मा, भतीजे अनीश पुत्र रमेश तथा समर वर्मा पुत्र रमेश ने एक राय होकर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वादी के सिर में गंभीर चोट आई।

आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना निजामाबाद पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

रविवार को उ0नि0 राजेश राय मय का0 सुधाकर सिंह देखभाल क्षेत्र में थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश वर्मा ग्राम खतीरपुर पानी टंकी के पास किसी अज्ञात स्थान पर जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को बिना भागने का मौका दिए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश वर्मा पुत्र स्व. सकलदीप वर्मा निवासी खतीरपुर थाना निजामाबाद बताया। नाम-पता की पुष्टि के बाद कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए उसे  हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh