राहुल नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन, देशभक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र
सुल्तानपुर कादीपुर राहुल नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) द्वारा रविवार को राहुल नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन लगभग 2.5 किलोमीटर तक राहुल नगर बाजार से होते हुए विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकाला गया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह श्री शरद जी ने उपस्थित होकर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज में सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर श्री राधेराम शर्मा जी ने की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संगठन ही किसी राष्ट्र की शक्ति का मूल आधार हैं।
इस अवसर पर मण्डल कार्यवाह श्री प्रशांत जी, श्री रामनारायण जी, श्री हवलदार जी, श्री वैभव जी, श्री अनिल जी तथा श्री राजेश जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सभी ने पथ संचलन के माध्यम से समाज में संगठन, समरसता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने की अपील की।
संपूर्ण कार्यक्रम राहुल नगर खेल मैदान से प्रारंभ हुआ और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरा राहुल नगर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।






















































Leave a comment