Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुस्तफाबाद सरैया मे आर एस एस का विशाल कार्यक्रम आयोजित

 सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। तहसील क्षेत्र कादीपुर, ब्लॉक दोस्तपुर के अंतर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद सरैया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल दुल्हापुर के तत्वाधान में विजयदशमी उत्सव के स्वरूप में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, अध्यापक, प्रधानाचार्य ,प्रबंधक, सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी सहाय पांडे, संचालन पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुनायक प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज के लिए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव कटिबंध रहा है और रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार केशव प्रसाद मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं संघ का एक-एक सिपाही देश की सुरक्षा देश की अखंडता और समाज के हित के लिए एक के साथ होकर कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा तभी नव राष्ट्र का निर्माण संभव हो सकेगा। इस अवसर पर दिवाकर पांडे, नीरज पांडे, ठाकुर प्रसाद, काशीराम, सत्येंद्र वीर, आसाराम, विजय यादव, राजबहादुर, सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh