विराट कुश्ती दंगल का आयोजन , महिला और पुरुष पहलवानों ने आजमाया दाव
अहरौला आज़मगढ़ - आज दिन रविवार को अहरौला बाईपास के विजय बहादुर चौक पर हांसा मतलूबपुर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन स्व. विजय बहादुर यादव (पूर्व ब्लाक प्रमुख) की स्मृति में मुख्य आयोजक विकास यादव उर्फ बब्लू के द्वारा हर वर्ष किया जाता है। इस दंगल के मुख्य अतिथि शिवपाल यादव-राष्ट्रीय महासचिव समाज वादी पार्टी रहे। शिवपाल यादव नें कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय खेलों को समाप्त कर रही है और बिदेशी खेलो को बढावा दे रही है हमारी सरकार आने पर गांव देश के छोटे- छोटे खेलो को बढावा देगी। वही आजमगढ की जनता का अभिवादन लोक सभा की दो और विधान सभा की दसों सीट देने के लिए किया और अगले विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनानी है का आवाह्न भी किया। इस दंगल के आयोजन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से पहलवान आते है और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। इस दंगल का संचालन पवन सिंह पहलवान मऊ के द्वारा किया गया। इस दंगल में मुख्य रूप से रामेश्वरम यादव- भारत केशरी, बिक्रांत यादव, सागर पहलवान बलिया, रफिस पहलवान सैफई, लक्ष्मी पहलवान गोरखपुर आदि लोगों ने सहभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संग्राम यादव विधायक अतरौलिया, आलमबदी विधायक निजामाबाद, सुबास राय पूर्व विधायक, महेंद्र यादव, बिनोद यादव, दिनेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, विजय यादव, संजय यादव मंगल यादव, दिवाकर राजभर, कासी यादव, योगेश पाण्डेय, अद्या सिंह कटार,विरेन्द्र यादव,श्री भागवत कुमार, हरिश्चंद्र यादव आदि लोग शामिल हुए।






















































Leave a comment