विजेथुआ महोत्सव का आयोजन आज से
कादीपुर/ बिजथुआ धाम ।विजेथुआ महोत्सव की तैयारियां अन्तिम चरण में, कार्यक्रम में होगा दिग्गजों का जमावड़ा
सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय विजेथुआ महोत्सव का शुभारंभ दस अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी विवेक तिवारी ने बताया कि चित्रकूट पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज 9 दिवस वाल्मीकि रामायण का रसास्वादन कराएंगे। श्री तिवारी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 19 अक्टूबर को दीपोत्सव के साथ साथ भजन सम्राट लखवीर सिँह लक्खा भजन संध्या करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने बताया कि महोत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत आधा दर्जन मँत्री शामिल होगेँ।
*विजेथुआ महोत्सव की तैयारियों को लेकर विवेक तिवारी ने की बैठक*
विजेथुआ महोत्सव की तैयारियों को लेकर समाजसेवी विवेक तिवारी, कादीपुर प्रमुख प्रतिनिधि डा. श्रवण मिश्र, करौदी कला प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, रामविनय सिँह, डा. सुरेंद्र तिवारी, सूर्य प्रकाश तिवारी,अम्बरीश मिश्र, रितेश दूबे, प्रभुदत्त दूबे, विपिन तिवारी, विजयशंकर श्रीवास्तव, आत्माराम मिश्र, महेन्द्र मिश्र, जगदम्बा उपाध्याय, सँजय तिवारी, दिनेश दूबे, दीपेश सिँह, हरीराम यादव, सुधाकर, अमृतलाल अग्रहरि, सर्वदेव उपाध्याय, कल्लू पाँडेय, राजेंद्र वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रतिदिन
विजेथुआ महोत्सव के आयोजक विवेक तिवारी ने यह भी बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में नि:शुल्क चश्मा व दवाएं वितरित की जाएगी।






















































Leave a comment