Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में कक्षा आठ की छात्रा अनुप्रिया गौंड ने संभाली डीएम की कुर्सी, जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जाफरपुर की कक्षा आठ की छात्रा अनुप्रिया गौंड को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस पहल ने छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया संचार किया।

 

 

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का अद्भुत संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकास खंड पल्हनी, जाफरपुर की मेधावी छात्रा अनुप्रिया गौंड को सांकेतिक भूमिका में एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया।

एक दिन के जिलाधिकारी के रूप में अनुप्रिया गौंड ने मौके पर जनसुनवाई में उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अनुप्रिया गौंड को डायरी और पेन भेंट किया तथा छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का माध्यम है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं, उन्हें शिक्षित और आगे बढ़ाने में समाज को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh