वरिष्ठ पत्रकार रामजतन चौहान का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
तहबरपुर, आजमगढ़।तहबरपुर विकास खण्ड के रैसिंहपुर गांव के निवासी वरिष्ठ पत्रकार राम जतन चौहान का मंगलवार सुबह लगभग सात बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। रामजतन के कुल तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है । रामजतन जी का अंतिम संस्कार दत्तात्रेय धाम पर किया गया जहां श्रद्धांजलि देने के लिए पत्रकार व विभिन्न दलों के लोग पहुंचे। कांग्रेस के मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष अजमल तथा संतलाल त्यागी, समाजवादी पार्टी के इसरार अहमद, भोला यादव, लालचंद पहलवान तथा भारतीय जनता पार्टी के मनोज राय, पंकज राय, अजय राय आदि लोगों नें पहुँच कर श्रद्धांजलि दी । श्री चौहान ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत 1980 में जनमोर्चा अखबार से शुरू किया । 1986 से 2000 तक आज अखबार के लिए कार्य किया। इसके बाद दैनिक जागरण में अपनी सेवा 2000 से 2021 तक देते रहे 2021 में दैनिक जागरण से सेवानिवृत होने के बाद खुद का अपना अखबार गांव जवार निकालकर इसका संचालन करना शुरू किया। रामजतन चौहान का जहां तेवर खबरों में दिखता था वही व्यक्तिगत रूप से वह बहुत ही मिलनसार और मृदुल स्वभाव के थे । रामजनत चौहान जी का निधन पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति है।






















































Leave a comment