मेले में लव जिहाद ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत के स्लोगन के बैनर लगाए गए और लाउडस्पीकर से हुआ ऐलान , पहलगाम हमले के विरोध में और राष्ट्रवाद के स्लोगन लिखे बैनर से पटा पूरा मेला क्षेत्र
अहिरौला आजमगढ़ - थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित ऐतिहासिक मेले में इस बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला आज दिन मंगलवार को माहुल में लगे ऐतिहासिक मेले में हिंदू संगठनों के द्वारा लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत से संबंधित स्लोगन लिखे बैनर लगाए गए मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में इस तरह का बैनर लगाया हुआ मिला और मेला में आए हुए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार लाउडस्पीकर से भी घोषणाएं की जाती रही
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में भारत सरकार द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में लिखे गए स्लोगन के बैनर मेले में लगाए गए हैं इसके साथ हिंदू महिलाओं और लड़कियों को लव जिहाद जैसी घटनाओं से बचाने के लिए अपील की गई है हिंदू संगठन के नेता आशु जायसवाल ने बताया कि यह बैनर लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए गए हैं हमारा लक्ष्य अखंड भारत का है यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।






















































Leave a comment