Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माहुल के मेले में उमड़ा जनसैलाब, खूब बिकी चोटहिया जलेबी महिलाओ ने सौंदर्य प्रसाधन की खूब की खरीददारी

अहरौला आजमगढ़ - माहुल चौकी क्षेत्र में (शरद पूर्णिमा )को लगने वाला माहुल का ऐतिहासिक मेला गुरुवार को शांति और सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हुआ।रंगीन झालरों से जगमग करते मेले का आनंद लेने के साथ ही लोगो ने पांडालों में विराजती देवी प्रतिमाओं का दर्शन किया। वही मेला क्षेत्र के गाँधी मार्ग पर महिलाओं के लिए अलग से लगाए मेले में महिलाओ ने सौंदर्य प्रसाधनों की जम कर खरीददारी किया तो लव जिहाद जैसे स्लोगन से लगे बैनर कीभरमाररही। वही दूसरी तरफ चोटाहिया जलेबी भी खूब बिकी।इस दौरान पूरे मेले में पुलिस बल चक्रमण करती रही ।
  चार किलोमीटर की परिधि में लगने वाले इस मेले में दिन में एक बजे से लोगो का आना शुरू हुआ।धीरे धीरे शाम चार बजे तक काफी भीड़ हो गई।बच्चे अपने स्वजनों का हाथ थामे  चाउमीम ,चाट,फुल्की आदि की दुकानों पर इसका लुत्फ उठाते दिखाई दिए।महिलाए सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर और पुरुष चोटहिया जलेबी की दुकानों पर उमड़ पड़े। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू माहुल के शिवाजी मेन चौक पर और दिलीप सिंह पवई मोड़ तिराहे पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से लोगो को दिशा निर्देश देते रहे। शाम पांच  बजे राम लक्ष्मण सीता जी की झांकी निकाली गई। झांकी यहां के धर्मशाले पर लाई गई ,जहा लोगो ने उनका दर्शन किया। उसके बाद शाम  रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन कर दिया गया।
दिन में भारी वाहन को प्रशासन ने मेले में वाहन प्रवेश वर्जित कर वाहनों को जगह जगह से डायवर्ट कर दिया था। प्रशासन मुस्तैद रहा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप नदारद रहे,थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार,चौकी प्रभारी माहुल सुधीर सिंह, एस आई रंजन कुमार साव  के साथ ही साथ तीन अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ संपूर्ण मेले में तैनात रहा। पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होती रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh