Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विजय दिवस का आयोजन

 अहरौला- स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को स्वयं सेवकों द्वारा जगह-जगह विजय दिवस का आयोजन किया गया संघ के बिलारी मंडल में संघ वंदना, संघ विचार धारा के साथ पूर्ण रूप से संघ की परिवेश में बिलारी से निकलकर संघ द्वारा लगभग ढाई किलोमीटर तक पथ संचलन कर संघ के वसुदेव कुटुंबकम विचार धारा का संदेश दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के गौरक्षा प्रांत के प्रचारक रमेश जी व श्री श्री 1008 मौनी बाबा सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर श्री 108 शुभम दास जी महाराज संघ के अहरौला मंडल संचालक अभिमन्यु सिंह, प्रफुल्ल सिंह जिला प्रचार प्रमुख फूलपुर, दीनानाथ विभाग प्रचारक आर्यमगढ़,राजकुमार जिला प्रचारक फूलपुर, हरेंद्र राय मंडल प्रमुख बिलारी मंडल, अनिल राय मंडल उपाध्यक्ष अहरौला मंडल भाजपा, बृजेश खंड कार्यवाहक अहरौला, आदि लोग शामिल हुए।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh