Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीहपुर में विशाल भंडारे का हुआ है आयोजन

आजमगढ़-दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव में सोमवार को आस्था दुर्गा पूजा समिति के आयोजक अनिलेश यादव के द्वारा दुर्गा पंडाल के स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बेला, डीहपुर, फत्तेपुर, संग्रामपुर, मीर अहमदपुर आदि गांव के हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक अनिलेश यादव ने बताया कि आस्था दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्र में पंडाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया गया था, जिसका विसर्जन विधि विधान से नवरात्र के बाद दशमी तिथि को किया गया। उसी के उपलक्ष्य में इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें गांव सहित अन्य गांवों के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान छविराम यादव, राजकुमार यादव, डॉ बृजेश यादव, विमलेश यादव, डॉ राजेश यादव, अवनीश गुप्ता, शैलेंद्र यादव, कमला यादव, रामवेलास यादव आदि लोग मौजूद थे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh