Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उच्च शिक्षा प्राप्त वर कन्या ने दहेज मुक्त शादी करने का लिया संकल्प

•सोमवार को दिन में हिन्दू रीति-रिवाज के 
तहत गोद भराई की  रस्म हुई पूरी 

दीदारगंज -आजमगढ़ |दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी ग्राम निवासिनी सेजल मौर्या एम एस सी बाटनी पुत्री कृष्णा मौर्य व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अजय मौर्य एम ए अंग्रेजी पुत्र उमेश मौर्य दोनों पक्षों ने बिना दहेज की शादी करने का संकल्प लिया और कसम खाई कि हम दोनों पक्ष बिना दहेज शादी करेंगे, दोनों पक्षों से बिना दहेज की शादी के विषय में बात की गई तो दोनों पक्षों ने कहा कि आज समाज में दहेज रूपी  कुरीतियां जो  अपनी जड़ जमा चुकी है उसको समाप्त करने के उद्देश्य से हम दोनों पक्षों ने बिना दहेज की शादी करने का निर्णय लिया है ।


उससे समाज में एक संदेश जाएगा और तमाम हमारी बहन बेटियां जो दहेज के चलते मार दी जाती हैं या मजबूर होकर आत्म हत्या करने को विवश हो जाती हैं इससे बचा जा सकता है  समाज को चिंतन करने की जरूरत है और बिना दहेज की शादी से लाखों परिवार बर्बाद होने से बच जाएंगे यही हम दोनों पक्षों का विचार है।गोद भराई की रस्म के समय वर पक्ष के  राम सूरत मौर्य,राम आसरे मौर्य,दयाराम मौर्य, घनश्याम मौर्य,राम सकल मौर्य,केसरी मौर्य तो वहीं कन्या पक्ष की तरफ से लालमन मौर्य,नीरज मौर्य,लालजीत मौर्य,जनक मौर्य,राकेश मौर्य,राम अनुज मौर्य आदि उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh