Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़/अतरौलिया में मस्जिद पर सऊदी अरब का झंडा लगाने से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सरा शिवदास का पुरा स्थित नूरी  मस्जिद की मीनार पर कथित तौर पर सऊदी अरब का झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर झंडा उतरवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर गौरव सिंह रघुवंशी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा लगाया  गया था। वीडियो वायरल होते ही उपनिरीक्षक जफर अयूब हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और झंडा उतरवाकर सुरक्षित किया । पुलिस जांच में सामने आया कि  कड़सरा शिवदास का पुरा का ही रहने वाले एक युवक ने यह झंडा लगाया था।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन बताया कि अतरौलिया के नूरी मस्जिद पर सऊदी अरब के झंडा लगाने की सूचना मिली।  यह कृत धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाला माना गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh