Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजसेवी व विधायक ने हनुमानजी का पूजन कर बिजथुआ महोत्सव प्रचार रथ किया रवाना

कादीपुर/सुलतानपुर ।विजेथुआ महोत्सव में 10 से 18 अक्टूबर तक वाल्मिकी रामायण का रसास्वादन कराएंगे स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, 19 अक्टूबर को दीपोत्सव के बाद भजन संध्या मेँ भजन प्रस्तुत करेंगे भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा बतादें कि, विजेथुआ महावीरन धाम में 10 अक्टूबर से आयोजित हो रहे विजेथुआ महोत्सव का प्रचार प्रसार आज विजेथुआ धाम में हनुमान जी का दर्शन पूजन कर रथ यात्रा को समाजसेवी, कार्यक्रम आयोजक विवेक तिवारी व स्थानीय विधायक राजेश गौतम ने रवाना किया। विदित हो कि 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक विजेथुआ महोत्सव का आयोजन सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। विजयदशमी के पावन पर्व पर भक्तों के साथ आयोजक श्री तिवारी व विधायक राजेश गौतम ने विजेथुआ धाम से सूरापुर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर तक रथ यात्रा निकालकर भक्त गणोँ को आमंत्रित किया। इस अवसर पर विधायक राजबाबू उपाध्याय, कादीपुर चेयरमैन आनंद जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र समेत सैकड़ों पँचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक विवेक तिवारी ने बताया कि इस दौरान चित्रकूट पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज भक्तों को नवदिवसीय  वाल्मिकी रामायण का कथा श्रवण कराएंगे। श्री तिवारी ने बताया कि 19 अक्टूबर को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मकरी कुंड में दीपोत्सव व प्रसिद्ध भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा भक्ति गंगा प्रवाहित करेंगे। महोत्सव के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्री तिवारी ने बताया कि कथा का समय तीन बजे से है तथा प्रतिदिन भँडारे का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर विजयधर मिश्र, डा. सुरेंद्र तिवारी, विजयशंकर पाँडेय, महेन्द्र मिश्र, अम्बरीश मिश्र, कल्लू पाँडेय, विजय उपाध्याय, अरविंद पाँडेय, इन्द्रजीत वर्मा, रितेश दूबे, डीके तिवारी, उदय सिँह, राजमणि वर्मा, अरविंद पाँडेय, रितेश उपाध्याय, डा. सन्त भारती, राहुल सिँह, जगदम्बा उपाध्याय, दयाशंकर यादव.... आदि मौजूद रहे। रथयात्रा का सूरापुर कस्बे में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महोत्सव में प्रतिदिन कथा के पूर्व स्थानीय गायक भजन कार्यक्रम करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सत्यपथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता उत्साहित है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh