Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई

दीदारगंज - आजमगढ़ | दीदारगंज क्षेत्र के दीदारगंज चौक, पल्थी, पुष्पनगर, हुब्बीगंज, फुलेश, कुशल गांव , महुवारा, सहित प्रमुख बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद विभिन्न पूजा पांडालों में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन गांव स्थित तालाबों एवं आसपास के नदियों में किया गया। मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। साथ ही अगले वर्ष फिर से आने वादा लिया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा के बाद मां को विदाई दी गई।

दीदारगंज क्षेत्र के डीहपुर में आस्था दुर्गा पूजा समिति के द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमा का गुरुवार को देवी भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। शोभा यात्रा निकालकर दुर्गा मां की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। यात्रा में भारी संख्या में गांव के महिला पुरुष श्रद्धालु चल रहे थे, जो अबीर गुलाल उड़ाते हुए, माता के जयकारे लगाते हुए देवी गीत पर नाच गा रहे थे। विसर्जन के मौके पर प्रतिमा को कंधे देने और देवी माता के अंतिम दर्शन करने के लिए होड़ सी मची रही। लाल चुनरी ओढ़े बड़ी संख्या में लोग मां की प्रतिमा को कंधा पर उठाने के लिए बेताब दिखे। इस मौके पर आस्था दुर्गा पूजा समिति के आयोजक अनिलेश यादव, पुजारी कमला यादव, छविराम यादव, रामवेलास यादव, कृष्णा वर्मा, अवनीश गुप्ता, महेंद्र यादव, प्रियांशु यादव, करन मौर्य, अरविंद मौर्य आदि सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh